फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कांग्रेस नेता पर रिवाल्वर तानने का आरोप

कांग्रेस नेता पर रिवाल्वर तानने का आरोप

Fri, 19 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पर रिवाल्वर तानने का आरोप
किच्छा। डंपर चालक ने शहर के एक कांग्रेस नेता और उसके दो साथियों पर मारपीट करने और रिवाल्वर तानने का आरोप लगाया है। डंपर स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी चालक पर डंपर चढ़ाने की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीरों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम दरऊ निवासी जब्बार खां पुत्र बुंदन खां ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर उनका ड्राइवर शमशेर पुत्र अख्तर खां ग्राम दरऊ से किच्छा की ओर डंपर लेकर आ रहा था। तभी सड़क पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार संख्या यूके 06-3400 ने कार को डंपर के आगे लगा दिया। कार सवार एक कांग्रेस नेता और उसके दो साथियों ने ड्राइवर शमशेर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों हथियारों से लैस थे, पहले तो तीनों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की और बाद में उस पर रिवाल्वर तान दिया। नेता पर फायर करने का आरोप लगा है। वहीं दूसरे पक्ष के अजीम खां और सावेज खां निवासी ग्राम दरऊ ने भी मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी तहरीर में कहा गया है कि कुछ लोग दरऊ में अवैध खनन कर रहे हैं। इससे उनके खेत और फसल को नुकसान हो रहा है। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की दोपहर को अवैध खनन का विरोध करने पर डंपर संख्या यूके 06सीए-4105 को चढ़ाकर मारने का का प्रयास किया और पौनिया बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed