फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   80 year old lady died after being gang raped

80 साल की वृद्धा से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, मौत

Fri, 25 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
80 year old lady died after being gang raped
गैंग रेप - फोटो : Amar Ujala

नशे में धुत तीन युवकों ने 80 साल की वृद्धा को खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं गैंगरेप के बाद युवक वृद्धा को तड़पते हुए घर के आंगन में छोड़कर फरार हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते वृद्धा की मौत हो गई। दामाद की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या सहित कई मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर दिया। पुलिस तीनों आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


80 वर्ष की वृद्धा पंत विवि परिसर के एन ब्लॉक के फूलबाग में अपने दामाद और पुत्री के साथ रहती थी। वह पंतनगर विवि से 20 साल पहले श्रमिक के पद से सेवानिवृत्त हुई थी। वहीं उसका दामाद पंतनगर विवि में श्रमिक है। पुलिस के अनुसार 24 फरवरी को दामाद और पुत्री पड़ोस में होली मनाने चले गए। 
विज्ञापन


उनकी सास घर में ही थी। दोपहर के 2 बजे अभिषेक तिवारी, जाहिद और अख्तर बेग सभी फूलबाग निवासी शराब के नशे में उसके घर पहुंचे। वहां से आरोपी वृद्धा को कंधे में उठाकर पास ही खेत में ले गए। जहां उन्होंने वृद्धा के साथ गैंगरेप किया। जब वृद्धा का अत्यधिक खून बहने लगा तो गंभीर हालत में तीनों युवक कंधे में लादकर उसके घर फेंक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सब घटनाक्रम वृद्धा की पुत्री ने देख लिया। उसने शोर मचाया तो तीनों आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे दामाद और पड़ोसियों ने वृद्धा को पंत विवि के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर पुलिस ने वृद्धा के बयान लिए। वृद्धा ने बयान में पुलिस को पूरी जानकारी दी। वहीं अत्यधिक रक्तस्राव के चलते वृद्धा की मौत हो गई। डाक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

वहीं दामाद की तरफ से अभिषेक तिवारी, जाहिद और अख्तर बेग के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी। जिस पर पंतनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर गैंगरेप, हत्या आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पंतनगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल टेस्ट भी कराया है।

एसओ पंतनगर आरसी मखोलिया ने बताया कि दामाद रवि की तहरीर में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

लोगों ने फांसी की सजा देने को लेकर थाने का किया घेराव
अमानवीय घटना को लेकर पंतनगर की दर्जनों महिलाओं ने थाने का घेराव कर तीनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई हक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इससे पंतनगर का माहौल खराब हुआ है। उन्होंने घटना को अमानवीय बताया। 

घटना को लेकर पंतनगर में आक्रोश
वृद्धा के साथ गैंगरेप को लेकर विवि स्टूडेंट, सामाजिक संगठन और विवि के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने घटना को अमानवीय करार देते हुए निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अगर कठोर कार्रवाई नहीं करेगी तो वह बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 


फेसबुक और व्हाट्सएप में छाया रहा मुद्दा
घटना के बाद सूचना आग की तरह फैली। पल भर में फेसबुक और व्हाट्सएप में यह मुद्दा छाया रहा। लोगों ने इसमें कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए, तीनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की और इन्हें मनोरोगी करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed