{"_id":"5bfc406ebdec2241417d1858","slug":"71543258222-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फईम हत्याकांड में पुलिस ने गदरपुर और पंजाब के युवक का नाम खोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फईम हत्याकांड में पुलिस ने गदरपुर और पंजाब के युवक का नाम खोला
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। टैक्सी बुकिंग के नाम पर फईम का कत्ल करने वाले पंजाब निवासी रविंद्र उर्फ हैप्पी और गदरपुर निवासी जगजीत उर्फ जग्गा के नाम का पुलिस ने खुलासा किया है। फिलहाल दोनों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसओजी एक बार फिर पंजाब में अपना डेरा जमाए हुए हैं। बता दें कि 17 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने पंजाब और गदरपुर के युवक की ओर से फईम की हत्या करने का खुलासा किया था।
बुकिंग के नाम पर किच्छा निवासी टैक्सी चालक फईम को गाड़ी बुक कराकर ले जाने वाले युवकों ने ही मौत के घाट उतार दिया था। गदरपुर स्थित होटल के सीसीटीवी फुटेज में फईम के साथ दिखे दो युवकों में से एक की पहचान पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर निवासी रविंद्र उर्फ हैप्पी और दूसरे की गदरपुर निवासी जगजीत उर्फ जग्गा के रूप में की है।
कई अन्य साक्ष्य मिलने के बाद हत्यारोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस को कुछ दिन पूर्व हत्यारोपियों की लोकेशन पंजाब में मिली थी। तब पुलिस के पंजाब पहुंचने से पहले ही हत्यारे फरार हो गए थे। इधर, निकाय चुनाव निपटने के बाद हैप्पी और जग्गा की धरपकड़ में जुटी पुलिस को इस बार भी दोनों की लोकेशन पंजाब में मिली है।
विज्ञापन
इसके चलते पुलिस ने दोनों की धरपकड़ के लिए एक बार फिर पंजाब में डेरा जमा लिया है। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि फईम हत्याकांड के आरोपियों की पहचान होने के बाद दोनों आरोपियों के नाम जारी किए गए हैं। दोनों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हैप्पी ने जिले में बिताए हैं तीन साल
पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला रविंद्र उर्फ हैप्पी दो साल गदरपुर और और एक साल दिनेशपुर में किराये पर मकान लेकर रहा है। दोनों जगह मकान मालिक की ओर से उसका सत्यापन भी नहीं कराया गया था। इसके आधार पर पुलिस दोनों मकान स्वामियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
एक बार दिखा दो हत्यारों का चेहरा : फईम के पिता
इकलौते बेटे की मौत से दुखी फईम के पिता मोहम्मद एहसान रोजाना थाने पहुंचकर हत्यारों के पकड़े जाने की जानकारी पुलिस से ले रहे हैं। सोमवार को भी कोतवाली पहुंचने पर जब पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही हत्यारों को पकड़ने का आश्वासन दिया। इस पर रोते हुए मोहम्मद एहसान अधिकारियों से बोले, साहब! बेटा तो मर गया बस एक बार उसे मारने वालों का चेहरा दिखा दो।