फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   हाजिरी लगाने को लेकर मारपीट, एक कर्मचारी घायल

हाजिरी लगाने को लेकर मारपीट, एक कर्मचारी घायल

Tue, 06 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
हाजिरी लगाने को लेकर मारपीट, एक कर्मचारी घायल
रुद्रपुर। सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री के कर्मचारी सोमवार को रोज की तरह काम पर पहुंचे। फैक्ट्री में हाजिरी लगाने के लिए कर्मचारियों को फैक्ट्री में प्रवेश से पहले हाजिरी के लिए गेट पर लगी पंचिंग मशीन में थंब इंप्रेशन (अंगूठा लगाना) देना पड़ता है। बताया जाता है कि मशीन में पहले पंच करने को लेकर दो कर्मचारियों में विवाद हो गया और गुस्से में आकर एक कर्मचारी ने पंचिंग मशीन ही उखाड़ दी।
विज्ञापन


इससे दोनों कर्मचारियों के बीच गालीगलौच होते हुए मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में पंचिंग मशीन उखाड़ने वाला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे कंपनी प्रबंधन और अन्य स्टाफ ने कर्मचारियों को समझाकर मामले को शांत कराया। घायल श्रमिक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed