{"_id":"5ab6a4a84f1c1b91778b74d8","slug":"71521919144-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बालक से कुकर्म के प्रयास का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बालक से कुकर्म के प्रयास का आरोप
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में टॉफी देने का झांसा देकर टेंपो चालक ने शनिवार को एक बालक के साथ कुकर्म करने की कोशिश की। इसी दौरान पास में खेल रहे अन्य बच्चों के शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। बच्चे की मां ने आरोपी के खिलाफ आईटीआई पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बच्चे को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।
बाजपुर रोड स्थित एक गांव निवासी महिला और उसका पति मजदूरी करते हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे गांव निवासी टेंपो चालक उसके पांच वर्षीय बेटे को टॉफी देने का झांसा देकर कुछ दूर झाड़ियों में ले गया। आरोप है कि उसने बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश की। इसी दौरान बच्चे ने शोर मचा दिया और पास ही में खेल रहे अन्य बच्चों ने भी शोर मचा दिया। इस पर आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग गया। इसके बाद बालक ने अपनी मां को आपबीती बताई। पीड़ित बच्चे को लेकर उसकी मां आईटीआई थाने पहुंची। उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में आपसी रंजिश होने की बात कही जा रही है। आरोपों की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।