फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   भाजपा नेता मुकदमा वापस नहीं लेने पर दे रहा हत्या की धमकी

भाजपा नेता मुकदमा वापस नहीं लेने पर दे रहा हत्या की धमकी

Sat, 02 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता मुकदमा वापस नहीं लेने पर दे रहा हत्या की धमकी
रुद्रपुर। खटीमा निवासी महिला ने भाजपा नेता की दबंगई से परेशान होकर एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि मुकदमा वापस न लेने पर वह उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को दबंग के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी डा. सदानंद दाते से मिलने उनके कार्यालय में ग्राम मुंडेली खटीमा की महिला अपने बच्चों और पति के साथ पहुंची। बताया कि आठ मई को ग्राम श्रीपुर बिचवा निवासी भाजपा नेता देवेंद्र चंद ने उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उसने देवेंद्र के खिलाफ खटीमा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करवाने के बाद देवेंद्र कुछ दिन तक जेल में बंद रहा। जमानत पर छूटकर आने के बाद आये दिन उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाता है।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसने कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी। स्कूल जाने के दौरान उसकी दो बेटियों को अगवा करने का प्रयास भी किया। बीते 26 नवंबर की रात देवेंद्र अपना लाइसेंसी पिस्टल लेकर उसके घर में घुस गया था। आरोपी ने उसे और बच्चों की हत्या कर शारदा डैम में फेंकने की धमकी दी। इसके बाद से उसकी दोनों बेटियां स्कूल जाने से डर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसएसपी बताया कि खटीमा थाना प्रभारी को भाजपा नेता देवेंद्र चंद के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed