फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   फर्जी बीमा मामले में दून की बीमा एजेंट महिला डॉक्टर गिरफ्तार

फर्जी बीमा मामले में दून की बीमा एजेंट महिला डॉक्टर गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
फर्जी बीमा मामले में दून की बीमा एजेंट महिला डॉक्टर गिरफ्तार
जसपुर। मृतकों का फर्जी बीमा कर उनके खाते बैंकों में खोलकर छह लाख का क्लेम लेने के मामले में पुलिस ने बीमा एजेंट देहरादून की महिला डॉक्टर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


ग्राम नारायणपुर निवासी संजय ने 17 अक्तूबर 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके चाचा राम सिंह की मृत्यु तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है। आरोप है कि गांव का ही राकेश सैनी अपने दोस्त सिमरनजीत सिंह सैनी निवासी ग्राम मलपुरी के साथ उसके घर आया। उन्होंने झांसा दिया कि दिवंगत चाचा के वारिसों को वह सरकारी मदद दिला देंगे। इस पर उसने 10 हजार रुपये तथा मृतक चाचा राम सिंह के कागज उन्हें दे दिए। काफी दिन बाद भी जब सहायता नहीं मिली तो उसे पता चला कि वे लोग मृतकों का फर्जी बीमा कर क्लेम लेते हैं और उन्होंने छह लाख का बीमा क्लेम हासिल भी कर लिया है।
विज्ञापन


मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई कमलेश भट्ट ने बीती सोमवार की शाम को मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की एजेंट डॉ. सुभासिनी चौधरी पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी अश्विनी एनक्लेव जीएमएस रोड देहरादून को पूछताछ के लिए बुलाया। उसने बीमा फार्म पर हस्ताक्षर करने, उसके कोड से बीमा कराने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर की गिरफ्तारी से पूर्व इस मामले में ठग गिरोह के आठ लोगों राकेश सैनी, सिमरनजीत, श्मशान घाट समिति के लिपिक राजन, नगर पालिका जन्म-मृत्यु दर लिपिक रामरतन, जयराम, अजय जाटव, सूबा सिंह और ओमकार सिंह को जेल भेजा जा चुका है।


डॉक्टर ने कहा वह बेकसूर
जसपुर। महिला डॉक्टर सुभासिनी चौधरी ने बताया कि वह फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उसका देहरादून में क्लीनिक है। वह बेकसूर हैं। उसकी बीमा कंपनी के एजेंट ने उनके कोड का इस्तेमाल कर मृतक का बीमा कर दिया। वह अब सरकारी गवाह बनकर पुलिस की मदद करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed