{"_id":"5a74b5174f1c1b4f588b64cf","slug":"51517597975-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में शहर के पुराना खेड़ा स्थित चामुंडा मंदिर के क्षतिग्रस्त चबूतरे के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। इधर पुलिस ने ऐहतियातन अस्थायी चौकी खोल दी है। खेड़ा स्थित चामुंडा मंदिर में निर्माण को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। बस्ती के लोग कई बार प्रशासन से इसके जीर्णोद्धार की मांग कर चुके हैं। लेकिन विवाद के चलते मंदिर का जीर्णोद्धार लटका हुआ है। इन दिनों मंदिर कमेटी के लोग मंदिर परिसर में स्थित पेड़ के नीचे क्षतिग्रस्त चबूतरे का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार को दूसरे समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मंदिर की भूमि को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। कोर्ट ने यथा स्थिति के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर कमेटी के लोगों ने कहा कि चबूतरा काफी समय से क्षतिग्रस्त हालत में है। आगामी शिवरात्रि पर्व को देखते हुए चबूतरे का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। चबूतरे की मरम्मत के लिए प्रशासन से अनुमति भी ली गई है। विवाद की सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मरम्मत के लिए प्रशासन की अनुमति का पत्र दिखाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कराया गया। एएसपी ने दोनों पक्षों को विवाद के निपटाने की सलाह दी। इधर एएसपी ने बताया कि अस्थायी चौकी खोलकर एक दरोगा और तीन सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। फिलहाल विवाद शांत है।
विज्ञापन