{"_id":"5a73691b4f1c1b84268b7ea3","slug":"41517512987-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की झूठी सूचना देने वाले का पुलिस एक्ट में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की झूठी सूचना देने वाले का पुलिस एक्ट में चालान
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। बैंक में तीस हजार रुपये जमा करने आये युवक द्वारा खुद के साथ लूट होने की झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट में चालान किया है। बुधवार दोपहर आवास विकास स्थित नवरंग इंटरनेट सर्विस की दुकान में काम करने वाले आवास विकास निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह एक्सिस बैंक में दुकान के तीस हजार रुपये जमा करने आया था।
इस दौरान दो अज्ञात युवकों ने उससे लूट कर ली। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने राहुल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि राहुल द्वारा लूट की झूठी कहानी पुलिस को बताई गई थी। इसके आधार पर उसका पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है।