फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मकान के ताले तोड़ ढाई लाख के जेवरात व नकदी चोरी

मकान के ताले तोड़ ढाई लाख के जेवरात व नकदी चोरी

Tue, 30 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मकान के ताले तोड़ ढाई लाख के जेवरात व नकदी चोरी
काशीपुर में परिजनों की अनुपस्थिति में चोरों ने मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और दस हजार की नकदी उड़ा ली। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला रहमखानी निवासी शारदा देवी पत्नी संजय कुमार 27 जनवरी को अपनी छोटी बेटी को साथ लेकर हल्द्वानी गई थी। वहां उसकी विवाहित बेटी रहती है। जबकि मझली पुत्री रुद्रपुर के एक शोरूम में कार्यरत है। परिजनों की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर रविवार की रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस आए। उन्होंने अलमारी में रखी सोने की चेन, कुंडल, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो सोने व पांच चांदी के सिक्के आदि चोरी कर लिए। इसके अलावा चोर अलमारी में रखी दस हजार की नकदी भी ले गए। सोमवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले देवर दीपक ने दरवाजे के ताले टूटे देखे। उसने फोन कर घटना की सूचना अपनी भाभी शारदा देवी को दी। जानकारी होने पर शारदा ने घर वापस लौटकर पुलिस को सूचित किया। शारदा ने बताया कि उसने जेवरात अपनी दूसरी पुत्री की शादी के लिए जुटाए थे। कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed