फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के रिश्तेदारों की संपति जांच में जुटी विजिलेंस

पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के रिश्तेदारों की संपति जांच में जुटी विजिलेंस

Tue, 25 Sep 2018 07:24 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के रिश्तेदारों की संपति जांच में जुटी विजिलेंस
देहरादून और अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन



पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के रिश्तेदारों की संपत्ति जांच
विजिलेंस को डीपी के रिश्तेदारों के नाम पर भी उसकी संपत्ति होने के सुराग मिले
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। एनएच-74 घोटाले में जेल में बंद निलंबित पीसएस अधिकारी डीपी सिंह के रिश्तेदारों की संपत्ति की जांच भी विजिलेंस ने शुरू कर दी है। कुछ दिन पूर्व शासन ने डीपी सिंह की संपत्ति की जांच विजिलेंस को सौंपी थी। सूत्रों के अनुसार जांच में विजिलेंस को डीपी के रिश्तेदारों के नाम पर भी उसकी संपत्ति होने के सुराग मिले हैं। इसके आधार पर विजिलेंस देहरादून, किच्छा, रुद्रपुर और काशीपुर में संपत्ति जांच कर रही है।

भूमि मुआवजा घोटाले में नाम सामने आने पर लंबे समय तक एसआईटी से लुकाछिपी का खेल खेलने के बाद बीते वर्ष नवंबर में डीपी सिंह ने एसआईटी के आगे आत्मसमर्पण किया था। एसआईटी ने जांच रिपोर्ट में डीपी सिंह की ओर से भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों से करोड़ों का कमीशन लिए जाने की पुष्टि की थी। साथ ही एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर शासन ने माना कि डीपी सिंह ने सरकारी विभाग में अपने पद पर रहते हुए अवैध तरीके से आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। पूरे घोटाले में डीपी सिंह की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए शासन ने विजिलेंस को डीपी की संपत्ति जांच सौंपी। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान विजिलेंस को डीपी सिंह की ओर से अर्जित की गई नामी-बेनामी संपत्ति उसके कुछ रिश्तेदारों के नाम से देहरादून, किच्छा, काशीपुर और रुद्रपुर में होने के सुराग मिले हैं। इसके आधार पर विजिलेंस ने अब रिश्तेदारों की संपित्त जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed