फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मजदूरी के लिए घर से निकला किशोर घायल

मजदूरी के लिए घर से निकला किशोर घायल

Wed, 09 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी के लिए घर से निकला किशोर घायल
रुद्रपुर। प्रीत विहार मेहरोला निवासी मोनिस (12) पुत्र सोहिल मंगलवार सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था। किसी ने मोनिस को बताया कि रामपुर रोड स्थित एक टेंट हाउस में उसे शादी समारोह में बिजली लाइट उठाने का काम मिल सकता है। मोनिस टेंट हाउस की तरफ चल दिया। एसएसपी केंप कार्यालय के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने मोनिस को टक्कर मार दी, जिससे मोनिस सड़क पर गिर गया और उसका दायां पैर दो जगह से टूट गया। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। कांग्रेस नेता सुशील गाबा ने मोनिस को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इधर, घायल मोनिस के परिजनों की तहरीर पर पुलिस बाइक सवार की खोज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed