{"_id":"5b82f01542c79246700236ea","slug":"21535307797-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विजिलेंस ने जहांगीरपुर में पकड़ी बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत विजिलेंस ने जहांगीरपुर में पकड़ी बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने जहांगीरपुर गांव में एक प्रतिष्ठान में छापा मारकर कटिया डालकर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी है।
एसडीओ विनोद कुमार, विजिलेंस टीम के जेई ओपी शर्मा की अगुवाई में टीम ने शनिवार को गदरपुर रोड जाफरपुर के समीप जहांगीरपुर में राहुल कुमार के प्रतिष्ठान पर छापा मारा।
प्रतिष्ठान में एलटी लाइन से सीधे कटिया डाल कर बिजली चोरी की जा रही थी। प्रतिष्ठान में मापक इनकमिंग केबल से अतिरिक्त व दो अन्य केबल की कटिया डाल कर बिजली चोरी की जा रही थी।
एसडीओ की तहरीर पर कोतवाली में राहुल के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में जेई सुभाष शर्मा, अनूप कुमार आदि थे।