फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   डीजल चोरी में पकड़े गए चालक-परिचालकों को हटाया

डीजल चोरी में पकड़े गए चालक-परिचालकों को हटाया

Fri, 18 May 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
डीजल चोरी में पकड़े गए चालक-परिचालकों को हटाया
रुद्रपुर में गाजीपुर में रोडवेज बस का डीजल चोरी कर बेचने के मामले में रुद्रपुर डिपो के चालक-परिचालकों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। निगम प्रबंधन ने जांच दल को दिल्ली रूट पर संचालित बसों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इससे चालक-परिचालकों में खलबली मची है। बता दें कि डीजल चोरी मामले में हल्द्वानी डिपो के भी दो चालक-परिचालक हाल ही में बर्खास्त हुए हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम के जांच दल ने बीते शुक्रवार को आनंद विहार के पास गाजीपुर में रुद्रपुर, काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो की तीन बसों में चालक-परिचालकों को डीजल चोरी करके बेचते हुए पकड़ा था। जांच के बाद हल्द्वानी डिपो के आरोपी चालक नासिर अली और परिचालक हरीश चंद्र भगत को एआरएम विरेंद्र सैनी ने बर्खास्त कर दिया था। रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण रुद्रपुर और काठगोदाम डिपो के चालक-परिचालकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी थी। रुद्रपुर डिपो में बृहस्पतिवार को रिपोर्ट मिलने पर प्रबंधन ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक गोविंद नाथ और परिचालक रमेश सिंह को ड्यूटी से हटा दिया है। एआरएम श्रीरामकौशल ने बताया कि डीजल चोरी के आरोप पूरी तरह पुष्ट होने पर दोनों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


14 रोडवेज बसों से भी डीजल चोरी की जांच
रुद्रपुर। डीजल चोरी करते पकड़े गए कुछ आरोपियों ने जांच दल को यूपी बॉर्डर गाजीपुर के पास 17 बसों में चालक-परिचालकों की ओर से डीजल चोरी करते पकड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने जांच दल पर तीन बसों पर कार्रवाई करने और 14 बसों को छोड़ने का आरोप लगाया है। मंडलीय प्रबंधक अनूप रावत ने इसकी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed