{"_id":"5cd5c8acbdec2207571f4dd3","slug":"201557514412-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खटीमा में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। क्षेत्र के बिरिया मझोला में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया।
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बिरिया मझोला निवासी 34 वर्षीय प्रवेश सिंह राणा पुत्र भगवत राणा बिरिया स्थित एक दुकान से रजाई लेने बाइक से श्रीपुर बिचुवा जा रहा था। इस बीच बिरिया मझोला मार्ग पर घट्ट बिरिया के पास सामने से आ रही बाइक के साथ टक्कर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रवेश को सरकारी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
दूसरा बाइक सवार उईन बनकटिया निवासी 40 वर्षीय पप्पू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बायीं आंख में भी गंभीर चोट होने की बात कही गई। सरकारी अस्पताल में डॉ. अकलीम अहमद ने पप्पू की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया।
विज्ञापन
मृतक प्रवेश के भाई नरेश राणा, पड़ोसी मोहन राणा समेत अनेक परिचितों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बताया कि प्रवेश के परिवार में पत्नी बृजबाला, दो बेटे गोविंद, विपिन और बेटी पुष्पा है। प्रवेश एक दुकान में मेहनत मजदूरी करता था। इस मामले में पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर तहरीर नहीं मिली है।