फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   यूपी पुलिस ने ठगी के दो आरोपी दबोचे

यूपी पुलिस ने ठगी के दो आरोपी दबोचे

Mon, 03 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने ठगी के दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
गूलरभोज में ठगी के मामले में यूपी पुलिस ने गूलरभोज में दबिश देकर दो आरोपियों को दबोचा है। दोनों ने तीन माह पहले बरेली में सोने चांदी की ठगी की थी।
रविवार शाम बरेली पुलिस गूलरभोज पहुंची। टीम ने बाजार में बाइक संख्या यूके06 ए 5453 पर सवार अल्ताफ निवासी ठंडा नाला को धर दबोचा। जांच में अल्ताफ ने अपने एक और साथी सद्दाम का नाम उजागर कर कहा कि वह भी 23 जून की ठगी में शामिल था। इसके बाद पुलिस ने ग्राम ठंडानाला से सद्दाम को भी धर दबोचा। चौकी में पूछताछ के दौरान ग्राम ठंडा नाला की महिलाएं वहां आ धमकी। वे पकड़े गए युवकों को निर्दोष बता कर हंगामा करने लगी। हंगामा होता देख यूपी पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों को एक बिना नंबर प्लेट लगे वाहन में ले गई। अल्ताफ की बाइक को भी पुलिस साथ ले गई। बरेली पुलिस के अनुसार जून में की गई ठगी के बाद से शहर में लगे सीसीटीवी की फुटेज में बाइक नंबर और युवकों की पहचान के बाद ही ही दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed