फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   लूट और हत्या के मामले में एक सप्ताह बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

लूट और हत्या के मामले में एक सप्ताह बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

Sun, 24 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
लूट और हत्या के मामले में एक सप्ताह बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
काशीपुर। लूट के इरादे फैक्ट्री कर्मी की हत्या के मामले में एक सप्ताह बाद भी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय से लूट के दौरान घायल हुए श्रमिक का मेडिकल लेकर घटना के बाबत फैक्ट्री कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


मोहल्ला कटरामालियान निवासी बाबू (42) पुत्र सुरेश कुमार रामनगर रोड स्थित एक पेपर मिल में काम करता था। वह तीन दिसंबर को घर से साइकिल लेकर ड्यूटी के लिए निकला था। रात्रि करीब पौने नौ बजे रामनगर रोड स्थित एक पाउडर फैक्ट्री के सामने अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से उसके सिर पर डंडों से प्रहार कर दिए। इससे बाबू बेहोश हो गया। रात्रि करीब दस बजे फैक्ट्री कर्मियों ने उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसी स्थान पर अज्ञात लुटेरे एक अन्य फैक्ट्री कर्मी सुरेंद्र कुमार को घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस मामले में फैक्ट्री के अधिकारी आरसी पांडे ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर पांच दिसंबर को एक निजी अस्पताल में बाबू का ऑपरेशन कराया गया। 16 दिसंबर को उसे मुरादाबाद रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां रात्रि ढाई बजे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई विनीत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। मृतक के परिवार में पत्नी मधु, एक पुत्री वंशिका, पुत्र वंश भी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को फैक्ट्री के कुछ कर्मियों को कोतवाली बुलाकर उनसे पूछताछ की।


मृतक बाबू के भाई विनीत की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट के इरादे से हत्या करने की तहरीर दी गई है। पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय, निजी अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट ले ली है। इस संबंध में घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों, फैक्ट्री कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के साक्ष्य मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- राजेश यादव, एसएसआई, कोतवाली काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed