फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   वन दरोगा को पीटने वाले पुलिस पकड़ से बाहर

वन दरोगा को पीटने वाले पुलिस पकड़ से बाहर

Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
वन दरोगा को पीटने वाले पुलिस पकड़ से बाहर
दिनेशपुर में टांडा रेंज के जंगल में वन दरोगा को पीटकर घायल करने वाले पांच नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एक मार्च की रात केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में तैनात वन दरोगा जतनपाल सिंह बाइक से जंगल में गश्त कर रहे थे। रात 11.30 बजे जयनगर गुर्जर खत्ता के प्लॉट नंबर पांच में उनका सामना खैर की लकड़ी काटकर ले जा रहे तस्करों से हो गया था। विरोध करने पर तस्करों ने वन दरोगा को डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। घायल वन दरोगा ने जयनगर नंबर-दो निवासी अजीत सिंह, अभय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मंजीत सिंह और अमर सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 332, 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन सभी आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। थाना प्रभारी डीआर वर्मा का कहना है कि संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। कोर्ट में कुर्की के लिए आवेदन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed