{"_id":"5a57b0a54f1c1bf0188b472a","slug":"191515696293-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस के रिसाव से घर में भड़की आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू गैस के रिसाव से घर में भड़की आग
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
घरेलू गैस के रिसाव से आग धधक उठी। मोहल्लेवालों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था।
दुधियानगर निवासी नरेश कुमार पुत्र मोहनलाल बुधवार रात अपने घर के किचन में खाना बनाने के लिए गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान किचन में रखे गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था लेकिन नरेेश को गैस रिसाव का अहसास नहीं हुआ। जैसे ही नरेश ने लाइटर जलाया रिस रही गैस ने आग पकड़ ली।
नरेश ने पड़ोसियों की मदद से जलते सिलेंडर को घर के बाहर नाली में फेंका, लेकिन तब तक आग घर में फैल चुकी थी और आग की चपेट में आकर घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया।