{"_id":"5867e6b54f1c1b255eeed0b3","slug":"19-historysheater-missing-eight-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ थानों के 19 हिस्ट्रीशीटर गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ थानों के 19 हिस्ट्रीशीटर गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसपी सर्किल के अंतर्गत आने वाले आठ थानों के रिकार्ड में 19 हिस्ट्रीशीटर लापता हैं। इनमें सबसे ज्यादा नौ लापता काशीपुर कोतवाली के हैं। 14 हिस्ट्रीशीटर जेल में होने के साथ ही चार की मौत हो चुकी है। सभी थानों से हिस्ट्रीशीटरों के आंकड़े तलब होने के बाद उनके लापता होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
एएसपी ने सभी थाना इंचार्जों को गायब हिस्ट्रीशीटरों को खोजने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता घोषित नहीं हुई है, लेकिन पुलिस महकमा तैयारियों में जुटा है। अपराधियों के रिकार्ड खंगाले जाने के साथ ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी बीच हिस्ट्रीशीटरों की सूची से 19 गायब मिले हैं। इनमें काशीपुर से नौ, आईटीआई से चार, गदरपुर, कुंडा, केलाखेड़ा, दिनेशपुर से 1-1 और जसपुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस को पता नहीं है कि ये हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में कहां हैं। बाजपुर थाने से कोई हिस्ट्रीशीटर लापता नहीं है। सभी थानों की पुलिस को उनके क्षेत्र के 104 हिस्ट्रीशीटर की मौजूदगी का पता है। सभी आठ थानों में कुल 221 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि सभी थान इंचार्जों को लापता हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पता लगाने को कहा गया है। जो मौजूद होने के साथ ही सक्रिय हैं, उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन