फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   घर में घुसकर मारपीट में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन पर केस

घर में घुसकर मारपीट में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन पर केस

Fri, 23 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन पर केस

विज्ञापन
काशीपुर के एक वृद्ध दंपति और उसके पुत्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला पक्काकोट निवासी उमेश चंद्र पुत्र करन सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कटोराताल निवासी नंदकिशोर कांबोज से उसका जमीनी विवाद को लेकर न्यायालय में केस चल रहा है। आरोप है कि बीती 21 नवंबर की दोपहर नंदकिशोर, उसका बड़ा पुत्र पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल रमनदीप और छोटा पुत्र पीयूष उनके घर में घुस आए। इन लोगों ने पाटल से जानलेवा हमलाकर उसके पिता करन सिंह का सिर फोड़ दिया जबकि उसकी मां और उसके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 307, 452, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed