{"_id":"5bf1bf34bdec226939029468","slug":"171542569780-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले ने बुजुर्ग पड़ोसी पर ईंटों से किया हमला, कार के शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचले ने बुजुर्ग पड़ोसी पर ईंटों से किया हमला, कार के शीशे तोड़े
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर एक मनचले ने रविवार सुबह अपने पड़ोसी बुजुर्ग व्यक्ति पर ईंटों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं मनचले के समर्थन में आए उसके परिवार ने गालीगलौच कर ईंटों से पड़ोसी की कार के शीशे तोड़ डाले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महतोष गांव, गदरपुर के रहने वाले असगर अली (63) ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उनके पड़ोसी एक परिवार ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर युवक उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। इसका विरोध करने पर वह भड़क गया था। असगर ने बताया कि उनकी पुत्री का निकाह आठ दिन बाद होने वाला है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के चलते अवकाश के कारण बेटे अनवर ने रविवार को दुकान नहीं खोली थी। सुबह के समय वह घर पर ही था। तभी उनके घर आ धमके पड़ोसियों ने बेटे अनवर के साथ गाली गलौच की और गलत आरोप लगाए। इससे दोनों परिवारों के बीच गहमागहमी शुरू होगी। तभी पड़ोसी युवक ने असगर अली पर ईंटों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, मौके का फायदा उठाकर हमलावर के परिवार ने ईंट से असगर अली की कार के शीशे भी तोड़ डाले। घायल असगर को उनके दामाद तहसीब अली ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।