फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दो बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार को छह लोग घायल

दो बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार को छह लोग घायल

Sun, 27 May 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार को छह लोग घायल
रुद्रपुर। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों में दंपति समेत उनके चार बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बिलासपुर मुल्ला नगर निवासी मोहम्मद दिलशाद रुद्रपुर में नमाज पढ़वाने आया था। नमाज पढ़ाने के बाद उसे परिवार को लेकर लालकुआं जाना था। दिलशाद पत्नी फरजाना, बेटी फातिमा, मुनीबा, अदीबा और बेटे अब्दुल्ला को लेकर बाइक पर सवार हुआ।
विज्ञापन


अटरिया रोड पर पहुंचते ही उसने आगे जा रही एक बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की तो वह सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गया। बाइक टकराने से उसका संतुलन बिगड़ा और काफी दूर तक उसकी बाइक सड़क पर रगड़ती हुई चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दिलशाद के साथ ही उसकी पत्नी और बच्चे भी घायल हो गये। राहगीरों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ही उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद सामने से आ रहा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed