फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल, दो की हालत गंभीर

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल, दो की हालत गंभीर

Thu, 21 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल, दो की हालत गंभीर
काशीपुर में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय अस्पताल लाया गया। इनमें से दो घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी के ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी प्रदीप शर्मा पुत्र शेर चंद्र शर्मा गूलरभोज स्थित पीएनबी शाखा में कार्यरत है। मंगलवार की शाम शराब के विवाद को लेकर प्रदीप शर्मा का उसके पड़ोसी वीर सिंह पुत्र अमर सिंह के परिजनों के बीच विवाद हो गया। प्रदीप का आरोप है कि दूसरा पक्ष अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने धारदार हथियारों व पाटल से हमलाकर उसके भाइयों राकेश शर्मा (27), राजकुमार शर्मा (35) और उसकी बहन रानी शर्मा (40) को घायल कर दिया। घायल राकेश और राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हमले में दूसरे पक्ष के वीर सिंह और रवि सिंह पुत्र अमर सिंह को भी गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों घायलों का राजकीय चिकित्सालय में उपचार कराया गया है। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed