फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नशे में युवक को पीटा, गिराकर बाइक चढ़ाई

नशे में युवक को पीटा, गिराकर बाइक चढ़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
नशे में युवक को पीटा, गिराकर बाइक चढ़ाई
काशीपुर। नशे में आपसी कहासुनी में चार-पांच युवकों ने एक व्यक्ति को पीटकर मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। हमलावरों ने घायल के ऊपर बाइक चढ़ा दी। लोगों की भीड़ जमा होने पर हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से घायल को चिंताजनक हालत में राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 9:30 बजे कुछ युवक बाजपुर रोड स्थित रोडवेज डिपो परिसर में एक खोखे के पास शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी एक अज्ञात युवक से कहासुनी हो गई। इस पर शराब पी रहे लोग उस पर टूट पड़े। नशे की हालत में इन युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे डिपो परिसर में गिराकर उस पर अपाची बाइक चढ़ा दी। युवक पर बाइक चढ़ाते देख वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर उसे बचाया। हमलावर उसे मरणासन्न स्थिति में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे बांसफोड़ान चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा ने पुलिस के वाहन से उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायल की दायीं जांघ में बाइक चढ़ने से टायर के निशान बन गए। इससे उसकी जांघ में खून बह गया। घायल के कान और मुंह से भी खून निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय चिकित्सालय के आपातकालीन चिकित्सक राजीव गुप्ता ने बताया कि घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। उधर, पुलिस आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed