{"_id":"5ab9450f4f1c1b54408b508b","slug":"161522091279-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की चपेट में आकर ट्रैक्टर स्वामी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की चपेट में आकर ट्रैक्टर स्वामी की मौत
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में क्रशर पर ट्रैक्टर चालक डंपर की चपेट में आ गया। लोगों ने उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरोें ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुंडेश्वरी के ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी जितेंद्र सिंह (32) पुत्र हरि सिंह महुआखेड़ागंज स्थित व्हाइट फोक्स कंपनी में दमकल वाहन का चालक था। इसके अलावा वह अपने ट्रैक्टर-ट्राली से मेहतावन स्थित स्टोन क्रशर पर कच्चे माल की आपूर्ति करता था। क्रेशर पर उसका चालक माल पहुंचाता था। सोमवार को ट्रैक्टर चालक के छुट्टी पर होने के कारण वह स्वयं ट्रैक्टर-ट्राली से माल लेकर मुरली स्टोन क्रेशर गया था। दोपहर करीब तीन बजे ट्राली से माल उतारने के बाद वह हाइड्रोलिक नीचे कर रहा था। इसी दौरान क्रशर में वह बैक हो रहे डंपर की चपेट में आ गया। लोगों ने उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी रीना के अलावा बेटी 13 वर्षीय बेटी दृष्टि और नौ वर्षीय पुत्र उपलक्ष्य हैं।