{"_id":"5974ed264f1c1ba56c8b458c","slug":"161500835110-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरियों का सिलसिला जारी, एक दुकान के ताले टूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरियों का सिलसिला जारी, एक दुकान के ताले टूटे
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कुछ चोरियों का खुलासा कर पुलिस द्वारा चोरियों पर रोक लगाने के दावों को चुनौती देते हुए चोर एक सीमेंट व निर्माण सामग्री की दुकान से लगेे गोदाम के ताले तोड़ कर पेंट की कई बाल्टियां चोरी कर ले गए। हालांकि चोर दुकान के अंदर नहीं घुस पाए, जिससे बड़ी चोरी होने से टल गई।
× पेंट की कई बाल्टियां चोरी
× दूसरी दुकान का शटर अंदर से बंद होने के चलते बड़ी चोरी होने से टली
शनिवार की रात चोर रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मदान सीमेंट स्टोर की दुकान के परिसर की 15 फीट ऊंची चहारदीवारी को फांद कर परिसर में घुस गए। एक गोदाम के ताले तोड़ कर पेंट की बाल्टियां चोर ले गए। चोरों ने दूसरे गोदाम के ताले तोड़े, लेकिन शटर अंदर से लॉक होने के कारण नहीं खुल सका, जिससे एक बड़ी चारी होने से बच गई। दुकान का दरवाजा आगे से था इसलिए चोरों ने पीछे परिसर की तरफ लगा एग्जॉस्ट फेन को तोड़ा, लेकिन सुराग कम होने से उसके अंदर नहीं घुस पाए।
दुकान मालिक जितेंद्र मदान ने बताया कि सुबह उसने दुकान खोली तो दुकान का एग्जॉस्ट फेन गिरा हुआ था और अंदर लंबी सरिया पड़ी थी। उसने देखा कि दुकान से लगे गोदाम के ताले टूटे थे, लेकिन शटर नहीं उठा था। बताया कि दूसरे गोदाम के ताले टूटे थे और शटर उठा था। पेंट की बाल्टियों की ढांग गिरी हुई थी। कहा कि एक बाल्टी की कीमत तीन हजार रुपये है। पूर्व सभासद राजू सेठी ने पुलिस को चोरी की सूचना दी, जिसके बाद कटोराताल चौकी पुलिस निरीक्षण के लिए पहुंची।