{"_id":"5d20ec868ebc3e6cc5782920","slug":"156243876412-kashipur-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालक की बरामदगी के लिए एएसपी को घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापता बालक की बरामदगी के लिए एएसपी को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में पिछले तेरह दिनों से लापता बालक का अभी तक कोई सुराग न लग पाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जसपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र का घेराव किया। उन्होंने कुंडा पुलिस पर बालक की बरामदगी में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया। एएसपी ने आयुष की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया।
गढ़ीनेगी की प्रेमनगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र का आठ वर्षीय बेटा आयुष 24 जून को दोपहर साढ़े तीन बजे से लापता है। बालक के पिता धर्मेंद्र की ओर से गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 29 जून को जसपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कई लोगों ने कुंडा थाने का घेराव किया था। तब विधायक चौहान ने तीन दिनों के भीतर बालक के न मिलने पर एनएच पर धरना देकर भूख हड़ताल की धमकी दी थी। शनिवार को बालक के परिजनों समेत कई लोगों ने काशीपुर पहुंचकर एएसपी का घेराव किया। वहां पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि कुमार डोगरा, विजय मक्कड़, सचिन बाठला, अशोक, मुकेश, राकेश, महिपाल, धर्मेंद्र, साबित्री, उर्मिला, प्रेमवती, अनारकली, आनंदी, बबली आदि थे।