फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चार दिन पूर्व चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, दो गिरफ्तार

चार दिन पूर्व चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
चार दिन पूर्व चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, दो गिरफ्तार
काशीपुर। चार दिन पूर्व जैतपुर मोड़ से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने के मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने दो ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली है। एएसपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद करने वाली पुलिस टीम को 1100 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


आवास-विकास कॉलोनी निवासी भारत सिंह पुत्र मुरारी ने बीती 28 जून को आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूके 18 जे 5369) का इस्तेमाल एक फैक्ट्री में राख ढोने में होता है। 26 जून की रात उसके चालक जितेंद्र ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जैतपुर मोड़ पर खड़ा किया था। 27 जून को सुबह चालक जितेंद्र वहां पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर नहीं थी।
विज्ञापन


एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली के पूर्व में रहे चालकों का विवरण एकत्र कर उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए तो ट्रैक्टर पर रह चुके दो चालकों के नंबर घटना के समय जैतपुर क्षेत्र में सक्रिय होना पाए गए। पुलिस टीम ने बदायूं और अमरोहा में दबिश देकर थाना कादरचौक बदांयू निवासी भोजराज सिंह और बलवीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने उनके कब्जे से एक-एक मोबाइल भी बरामद किए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ कुलदीप अधिकारी, कैलाश नागरकोटि, कौशल भाकुनी, कांस्टेबिल देवेंद्र बिष्ट, विनय कुमार, दीपक कठैत, मुकेश कुमार, कैलाश तोमक्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed