फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को भेजा जेल

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को भेजा जेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को भेजा जेल
बाजपुर। बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय एक व्यक्ति अपनी 14 वर्षीय बेटी से डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। शनिवार रात को पीड़िता की बुआ उसके घर आई थी।

इस बीच देर रात आरोपी ने अपनी बेटी के साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की, जिसको लेकर मारपीट में पीड़िता, उसकी बुआ और पड़ोस का एक युवक घायल हो गया।

घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह पीड़िता ने अपनी बुआ को आपबीती सुनाई तो बुआ ने पुलिस में अपने ही भाई के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।


पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed