फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं के पर्स उड़ाए

बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं के पर्स उड़ाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं के पर्स उड़ाए

विज्ञापन
बाजपुर बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर दो महिलाओं से पर्स छीनकर फरार हो गए। दो महिलाओं के पर्स में करीब 21 हजार रुपये नकदी, मोबाइल ओर आभूषण बताए गए हैं। वहीं, बुधवार को केलाखेड़ा थाने में तैनात महिला दरोगा से भी बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने का प्रयास किया।

मंगलवार रात रेलवे क्रॉसिंग के पास गांव मुंड़िया कला निवासी जरीफ अपनी पत्नी अफसाना के साथ बाइक से घर लौट रहे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से पर्स छीन लिया। घटना से दंपति बाइक से गिरकर घायल हो गए। पर्स में 16 हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल, सोने और चांदी के आभूषण बताए गए हैं। इधर, देर शाम नगर निवासी निशा मुख्य मार्ग पर घर लौट रही थी कि बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स उड़ा लिया। पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed