{"_id":"6aeebc296c16a5d37e03f70d","slug":"haridwar-news-55-year-old-elephant-dies-during-treatment-was-identified-for-radio-collaring-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: 55 साल के बुजुर्ग हाथी की उपचार के दौरान मौत, हृदय संबंधी समस्याओं के कारण बिगड़ी थी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: 55 साल के बुजुर्ग हाथी की उपचार के दौरान मौत, हृदय संबंधी समस्याओं के कारण बिगड़ी थी स्थिति
Sat, 07 Nov 2026 12:46 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:46 PM IST
सार
उम्र के आखिरी पड़ाव में पहुंचे हाथी की तबीयत बिगड़ने पर उसे बचाने के लिए विशेषज्ञों की टीम ने काफी प्रयास किए। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में हृदय संबंधी बीमारी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
हाथी की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरिद्वार में करीब 55 वर्ष के एक बुजुर्ग हाथी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने हाथी की हालत बिगड़ने पर उसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। वन विभाग के अनुसार, छह नवंबर को भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, WWF के विशेषज्ञों, अनुभवी वन्यजीव पशु चिकित्सकों और वन विभाग की संयुक्त टीम ने हाथी को विशेषज्ञों की देखरेख में डार्ट किया था। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...जेनी प्रकरण विवाद: महिला का बड़ा बयान: हरक सिंह पर दुष्कर्म का आरोप, दोबारा सीबीआई जांच और डीएनए टेस्ट की मांग
विज्ञापन
टीम ने उसे ऑक्सीजन, सीपीआर, रिवर्सल औषधि और नसों के जरिए तरल पदार्थ (IV फ्लूड) देने के साथ आपातकालीन उपचार उपलब्ध कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। स्वतंत्र पशु चिकित्सक विशेषज्ञ समिति की ओर से किए गए पोस्टमार्टम में हाथी की उम्र करीब 55 वर्ष आंकी गई। जांच में अत्यधिक वृद्धावस्था से जुड़ी हृदय संबंधी समस्याएं पाई गईं। इनमें मायोकार्डियल फाइब्रोसिस और कार्डियोमायोपैथी जैसे बदलाव शामिल थे। इन समस्याओं के कारण हाथी के लिए शारीरिक तनाव सहन करना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन