{"_id":"5d0540588ebc3e2e62587ef1","slug":"15606252294-kashipur-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी पाई गई चोरी की रिपोर्ट, घर से बरामद हुए जेवरात व नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झूठी पाई गई चोरी की रिपोर्ट, घर से बरामद हुए जेवरात व नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर क्षेत्र के ग्राम गिरधई मुंशी में एक सप्ताह पूर्व कथित रूप से हुई चोरी की सूचना झूठी पाई गई। 78 हजार रुपये की नकदी, सोने के जेवरात समेत अन्य सामान (जो कि चोरी होना बताया गया) वह गृहस्वामी के घर में ही मिला। पुलिस ने मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगाते हुए सूचना देने वाले के खिलाफ धारा 182 के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।
ग्राम गिरधई मुंशी निवासी सुरजीत सिंह ने 13 जून को कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 09 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे तक उन्होंने टीवी पर क्रिकेट मैच देखा। उसके बाद कमरों में ताले लगाकर बेटा, बहू और बच्चे आंगन में सो गए, जबकि छोटे बेटे की पत्नी कमलजीत कौर और उसके दोनों बच्चे चैनल के अंदर सो गए।
उसका पुत्र अमरजीत 10 जून सुबह पौने पांच बजे जब वह उठा तो उसने कमरे का ताला टूटा पाया। रिपोर्ट में 78 हजार रुपये की नकदी, करीब आठ तौले सोने के जेवर, बंदूक का लाइसेंस, 15 कारतूस, चेकबुक आदि चोरी होने की बात कही थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी को संदिग्ध होना पाया। कमरे का ताला खोला गया था और सभी चाभियां उसी तकिया के नीचे रखी पाई गई, जहां वो रखी थी। प्रथमदृष्टता किसी भी बाहरी व्यक्ति के घर में दाखिल होने की बात प्रकाश में नहीं आई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना की गहनता से जांच की। पड़ताल के दौरान परिवार के सदस्यों के बयानों में विरोधाभास पाया गया। इससे चोरी की वारदात मनगढंत होने की बात सामने आई। खुद को घिरा देख मुकदमे का वादी सुरजीत शनिवार को कुंडा थाने पहुंच गया। उसने बताया कि उसका सारा सामान घर में ही सुरक्षित है। परिवार के किसी सदस्य ने बड़े संदूक में छोटा बक्सा रख दिया था।
कुंडा थाना प्रभारी पांडे ने बताया कि चोरी में लिखाया गया सारा सामान बरामद कर लिया है। इस मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाने के साथ ही वादी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।