फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बालिका से किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

बालिका से किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
बालिका से किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
बाजपुर क्षेत्र में 12 वर्षीय एक बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह और उसकी पत्नी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया कि उसके पड़ोसी इलाज कराने के लिए दिल्ली गए थे। घर की रखवाली के लिए उसके परिवार को छोड़ गए थे। बीती 10 जून को दंपति मजदूरी करने गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान गांव क्षत्रिय फार्म निवासी अंग्रेज सिंह घर में आ धमका और नाबालिग बेटी (12) को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शाम को परिजनों के घर पहुंचने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed