फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कीचड़ के छींटे कपड़ों पर पड़े तो दूल्हे को पीट दिया

कीचड़ के छींटे कपड़ों पर पड़े तो दूल्हे को पीट दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
कीचड़ के छींटे कपड़ों पर पड़े तो दूल्हे को पीट दिया
बाजपुर। दुल्हन की कार को रोककर कुछ युवकों ने हमलाकर कार में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट में दूल्हा सहित चार लोग घायल हो गए, जिस पर हंगामा हो गया। आरोप है कि कार के गुजरने से गंदा पानी युवकों के कपड़ों पर गिर गया था, जिस पर उन्होंने कार सवार दूल्हा समेत अन्य लोगों को पीट दिया। लात घुसे मारकर कार के शीशे तोड़ दिए। बरातियों ने आरोपियों पर मारपीट और दुल्हन के आभूषण छीनकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि केलाखेड़ा निवासी गुलाम मुस्तफा की बरात बाजपुर के गांव सीता कॉलोनी निवासी मो. रफी के घर आई थी। मंगलवार देर शाम विदाई के बाद दूल्हा और दुल्हन परिजनों के साथ कार से केलाखेड़ा जा रहे थे। इसी दौरान गांव सीताकॉलोनी में सड़क पर बह रहे गंदे पानी के छींटे सड़क किनारे खड़े युवकों के कपड़ों पर गिर गए। इससे आक्रोशित युवकों ने कार को रोककर चालक को खूब खरी खोटी सुनाई, जिस पर हंगामा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना से आक्रोशित बराती और घरातियों ने कोतवाली पहुंचकर एसएसआई राजेश कुमार यादव को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसएसआई ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। बरातियों ने गांव सीताकालोनी निवासी कुछ युवकों पर दुल्हन की कार रोककर मारपीट कर दूल्हा गुलाम मुस्तफा, चालक फैजान, साजिद, जुुनेद को घायल करने और दुल्हन के आभूषण छीनकर धमकी देकर फरार होने का आरोप लगाया। समाचार लिखे जाने तक दुल्हन की विदाई नहीं हुई थी और लोग कोतवाली में जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed