{"_id":"5ccb47fbbdec2207426204bd","slug":"151556826107-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या में पति समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या में पति समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिफार्म क्षेत्र के ग्राम महेंद्र नगर नंबर तीन में करीब तीन सप्ताह पूर्व विवाहिता की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मृतका के पति, सास, देवर व ननद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि भीम मंडल निवासी हल्दी पडिया बस्ती, लक्ष्मीसागर, जिला भुवनेश्वर उड़ीसा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि उसकी बेटी ललिता की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व राजू राय पुत्र जगदीश राय निवासी ग्राम महेंद्र नगर नंबर तीन शक्तिफार्म से हुई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि ललिता के ससुराली विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसके बाद उसने अपने दामाद को एवं उसके घर वालों को एक लाख रुपये दिए थे। भीम मंडल ने बताया कि गत नौ अप्रैल को बेटी की सास कदम राय ने फोन कर उन्हें जानकारी दी कि उनकी बेटी की तबियत खराब है। जब वह अपनी पत्नी के साथ उड़ीसा से 11 अप्रैल को ललिता के घर पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। भीम ने बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि मृतका के घरवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति राजू, सास कदम राय, देवर प्रकाश राय और ननद सुचित्रा राय पत्नी जीवन राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई एमएम जोशी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि इससे पूर्व मृतका के पिता ने शक्तिफार्म चौकी में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोईकार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह से गुहार लगाई थी।