फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   अपहृत बेटी की बरामदगी को एसएसपी से मिली गुरविंदर

अपहृत बेटी की बरामदगी को एसएसपी से मिली गुरविंदर

Sun, 14 Jan 2018 12:42 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
अपहृत बेटी की बरामदगी को एसएसपी से मिली गुरविंदर
काशीपुर में अपहृत बेटी की सकुशल बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरविंदर कौर काशीपुर आए एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से मिली। एसएसपी ने उन्हें आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

22 दिसंबर को गुरुगोविंद सिंह कॉलोनी निवासी कक्षा छह की छात्रा रागिनी उर्फ पिंकी को स्कूल से लौटते समय कार में सवार चार लोग अपहृत कर ले गए थे। इस मामले में छात्रा की मां गुरविंदर कौर ने अपने पूर्व पति सुभाष गोयता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दो दिन पूर्व पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के भतीजे जींद (हरियाणा) निवासी दीपक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दीपक ने घटना में शामिल होने की जानकारी देते हुए बताया था कि रागिनी को अपहृत करने में उसके पिता सुभाष के अलावा उसके पुत्र का भी हाथ है। पुलिस की दबिशें बढ़ने पर आरोपी पिता-पुत्र अपनी गिरफ्तारी पर स्टे लेने का प्रयास कर रहे थे। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंद सिंह कालोनी निवासी अपहृत छात्रा की मां गुरविंदर कौर शनिवार को एएसपी कार्यालय में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से मिली। उसने अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed