फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पेपर मिल के मुंशी से मारपीट कर 11 हजार रुपये की नगदी लूटी

पेपर मिल के मुंशी से मारपीट कर 11 हजार रुपये की नगदी लूटी

Sun, 08 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पेपर मिल के मुंशी से मारपीट कर 11 हजार रुपये की नगदी लूटी
काशीपुर। बाइक सवार दो युवकों ने एक पेपर मिल के ठेकेदार के मुंशी को पीटकर 11 हजार रुपये की नकदी लूट ली। आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्राम परमानंदपुर निवासी शरीफ अली ने कहा कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन


परमानंदपुर स्थित चौराहे पर एक क्लीनिक के सामने ग्राम रानी रजपुरा चापट निवासी एक युवक और उसके साथी ने उसे रोक लिया। उक्त युवक ने कहा कि उसके पिता तुम्हारे ठेकेदार के अधीन लेबर का काम करते हैं। उनका पैसा दे दो।
विज्ञापन


पहचान न होने के कारण उसने रकम देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इन दोनों युवकों ने उसकी पिटाई कर पर्स छीन लिया। इसमें 11 हजार रुपये थे। ठेकेदार ने यह रकम उसे मजदूरों को बांटने के लिए दी थी। वहां मौजूद मकसूद व इमरान आदि ने उसे बचाया। आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed