फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   14 cases of theft disclosed, ten arresrted

चोरी की 14 वारदातों का खुलासा, चार सर्राफा व्यापारियों समेत दस गिरफ्तार 

Tue, 05 Jun 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 05 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
14 cases of theft disclosed, ten arresrted
बाजपुर में चोरियों का खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने चोरी की दर्जनों वारदातों में लिप्त गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार सर्राफा व्यापारियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों सर्राफा व्यापारियों को चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस नेकरीब 50 लाख से अधिक के जेवर, साढ़े चार लाख रुपये नकद और एक रिवाल्वर बरामद किया है। 

विज्ञापन


बाजपुर में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की वारदातें पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थीं। इनके खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने काशीपुर के एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र और बाजपुर के प्रभारी कोतवाल आईपीएस आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया था। इस दौरान दिल्ली, गाजियाबाद, हरिद्वार, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, बिजनौर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल क्षेत्रों से चोरी की वारदातों में पूर्व में जेल जा चुके करीब 260 अभियुक्तों को चिन्हित किया गया। 
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने चोरी की 14 वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने तीन मई को रमेश गर्ग के घर से चोरी की थी। बदमाशों से तीन लाख रुपये नकद और दो अवैध तमंचे बरामद किए। आरोपियों ने काशीपुर और आईटीआई क्षेत्र की कई वारदातें भी कबूलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी प्लानिंग से करते थे चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि केशोवाला निवासी अतीक, मुंडिया कला निवासी फरीदुल और महबूब चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के माल को छिपाने का जिम्मा रेशमबाड़ी रुद्रपुर निवासी तरन्नुम पत्नी नवाब और मुंडिया कला निवासी रानी पत्नी सईद का था। चोरी के जेवरात रेशमबाड़ी रुद्रपुर निवासी नवाब सुनारों को बेचता था। पुलिस टीम ने बाजपुर के सुनार मनीष अग्रवाल, रुद्रपुर के सुनार अखिलेश रस्तोगी, अमित रस्तोगी और बिलासपुर के सुनार सुनील कुमार को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात भी बरामद किए हैं। इन सुनारों से बाजपुर के उमेश त्यागी और ओमप्रकाश के घरों से चोरी हुए जेवरात भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा, हरजीत के घर से चोरी हुआ रिवाल्वर भी बरामद किया है।  


चोरियों का 90 फीसदी माल बरामद
आरोपी अतीक और फरीदुल से कारतूस समेत 315 बोर का एक-एक तमंचा, रमेश गर्ग के घर से चुराए 40 लाख के जेवर और तीन लाख नकद, मनोज गुप्ता के घर से चोरी जेवर और एक लाख नकद, रंधावा के घर से चोरी हुई 50 हजार की नकदी और रेबैन का चश्मा, हरजीत सिंह के घर से चोरी रिवाल्वर, गांव बाजपुर के ओमप्रकाश के घर से चोरी हुए जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि उन्होंने चोरी हुए सामान का 90 फीसदी माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed