{"_id":"5b81aaca42c7924661544bd6","slug":"131535224522-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग से बंदूक साफ कराने वाले के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग से बंदूक साफ कराने वाले के खिलाफ मुकदमा
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में गांधी कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले एक दिव्यांग नाबालिग के हाथों बंदूक की सफाई करते समय गोली चल गई। दिव्यांग के पिता ने उसे बंदूक साफ करने के लिए दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक कब्जे में लेने के बाद दिव्यांग के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांधी कॉलोनी निवासी साजिद खान के पास दोनाली लाइसेंसी बंदूक है। शुक्रवार रात साजिद ने अपने मानसिक रुप से कमजोर बेटे को बंदूक साफ करने को दी दी। लेकिन लोड बंदूक से कारतूस निकालना भूल गया। इसी बीच बंदूक साफ करते समय अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली के तेज आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैली तो लोग साजिद के घर की तरफ दौड़ पड़े। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी गोली चलने की सूचना दे दी। सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली से पहुंचे एसआई प्रकाश बिष्ट ने बंदूक कब्जे में लेने के बाद साजिद के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस की शर्त का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एसआई ने बताया कि साजिद का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।