फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   महिला ने पिता-पुत्रों पर लगाया बेचने का आरोप

महिला ने पिता-पुत्रों पर लगाया बेचने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
महिला ने पिता-पुत्रों पर लगाया बेचने का आरोप
सहारा देेने के नाम पर दो बार बेच दी महिला
विज्ञापन

काशीपुर। एक महिला ने एक व्यक्ति और उसके तीन पुत्रों पर उसे दो बार बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
मानपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मूलरूप से वह 24 परगना बंगाल की निवासी है।

12 वर्ष पूर्व वह काम की तलाश में काशीपुर आई थी। ग्राम फिरोजपुर निवासी एक व्यक्ति ने उसे सहारा देने के नाम पर अपने घर में मवेशियों की देखभाल के लिए रख लिया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति और उसके तीन बेटे उस पर गलत नीयत रखते थे।

इन लोगों ने उसे ग्राम रतुपुरा (ठाकुरद्वारा) निवासी एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया, जिससे उसे एक बेटा हुआ। वर्तमान में बेटा नौ वर्ष का है। इसके बाद उक्त पिता-पुत्र उसे वहां से वापस अपने घर ले आए।
विज्ञापन


कुछ समय बाद उन्होंने उसे मानपुर रोड पर एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया। उस व्यक्ति से भी उसकी चार वर्ष की एक पुत्री है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति उसके साथ क्रूर व्यवहार करता था जिसकी शिकायत उसने उसने महिला हेल्पलाइन में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां 12 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। बताया कि समझौते के बाद से वह अलग रह रही है। आरोप है कि उक्त पिता-पुत्र उसे फिर से बेचने की धमकी दे रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed