फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   आधार नंबर पता कर निकाले खाते से 26 हजार रुपए

आधार नंबर पता कर निकाले खाते से 26 हजार रुपए

Tue, 19 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
आधार नंबर पता कर निकाले खाते से 26 हजार रुपए
एक महिला से आधार नंबर पूछकर उसके खाते से ठगों ने 26 हजार रुपये निकाल लिए। ग्राम कुंडेश्वरा निवासी राखी देवी ने सोमवार को आईटीआई थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। महिला ने बताया कि उसका ग्राम हिम्मतपुर स्थित एसबीआई में खाता है। महिला ने कहा कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे कहा कि वह एसबीआई से बोल रहा है।
विज्ञापन

उक्त व्यक्ति ने कहा कि यदि वह अपना आधार नंबर नहीं देती हैं तो उसका खाता बंद हो जाएगा। इस पर उसने अपना आधार नंबर उक्त युवक को बता दिया। इसके बाद उसने उसके एटीएम का पिन नंबर भी पूछा। कुछ देर बाद उसके खाते से 26 हजार रुपये निकल गए। महिला ने कहा कि जिस नंबर से फोन आया था उस नंबर को मिलाने पर काशीपुर का कोई व्यक्ति फोन रिसीव कर रहा है। महिला ने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed