{"_id":"5c8d4419bdec22143439c3fb","slug":"111552761881-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के दो मुकदमों में मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के दो मुकदमों में मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में कोतवाली पुलिस ने मां-बेटे समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
मोहल्ला गंज निवासी नईमा पत्नी तूफैल ने बीती 11 फरवरी को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी पुत्री फरहा का निकाह पांच अप्रैल 2017 को बाजपुर निवासी शाकिर के साथ किया था। आरोप है कि दहेज में एक लाख रुपये के लिए उसे प्रताड़ित किया गया। मांग पूरी न करने पर पति शाकिर, सास जायदा, देवर साजिद, माजिद, ननद शाइस्ता और नंदोई इरफान ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी शाकिर को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, पुलिस ने रामपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने मोहल्ला महेशपुरा निवासी निख्हत और उसकी मां जैबुन्निशां को गिरफ्तार कर लिया।