{"_id":"6345a4083ff1f3796660e9e0","slug":"crime-sitarganj-news-hld4786416125","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्ष्य जुटाने को यूपी के कई जिलों में पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्ष्य जुटाने को यूपी के कई जिलों में पुलिस की दबिश
विज्ञापन
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने के मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन कर सभी को अलग-अलग कार्य सौंपे हैं। ये टीमें गिरफ्तार अपराधियों की पृष्ठभूमि को बारीकी से खंगालेगी। साथ ही उनके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं इसकी भी जांच की जाएगी।
एक टीम यूपी के रामपुर, बरेली, पीलीभीत आदि जिलों में सुराग जुटाने के लिए रवाना हुई है तो एक टीम हल्द्वानी की उप कारागार में भी पूछताछ के लिए गई है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही पुलिस इस मामले में और भी नए चेहरों को सामने ला सकती है।
बता दें कि नौ अक्तूबर की रात को पुलिस ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया था। अगले दिन पुलिस ने कोटाफार्म सिसौना निवासी मुख्य आरोपी हीरा सिंह, उसके साथी सिरसाफार्म थाना बहेड़ी जिला बरेली यूपी निवासी सतनाम सिंह, हरभजन सिंह और नौडांडी थाना बहेड़ी जिला बरेली यूपी निवासी मो. अजीज उर्फ गुड्डू को धर दबोचा था।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी हीरा सिंह ने अपने तीनों साथियों के साथ मिलकर कैबिनेट मंत्री की हत्या की साजिश रचते हुए गुड्डू को 20 लाख की सुपारी देकर एडवांस में 5.70 लाख रुपये दिए थे। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी गुड्डू के कब्जे से 2.70 लाख रुपये बरामद भी किए हैं। मंगलवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी मनोज कत्याल के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया।
इसमें सितारगंज कोतवाल भारत सिंह, एसओजी प्रभारी बिजेंद्र शाह, विकास चौधरी व भुवन चंद्र जोशी शामिल हैं। टीम प्रभारी एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि टीमें सर्विलांस के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी संकलित करेगी। उन्होंने बताया कि एक टीम को यूपी के रामपुर, बरेली और पीलीभीत जिले में वहां की पुलिस का सहयोग लेकर अपराधियों की पृष्ठभूमि को खंगालने के लिए रवाना किया गया है। इसके अलावा हल्द्वानी जेल में पूछताछ के लिए टीम भेजी गई है।
सितारगंज में भी कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम
सितारगंज। पुलिस की ओर से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सीओ ओमप्रकाश शर्मा, कोतवाल भारत सिंह व एलआईयू इंस्पेक्टर के साथ कैबिनेट मंत्री के आवास का निरीक्षण किया। एसपी सिटी कत्याल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा के लिए रिपोर्ट तैयार कर पीएचक्यू को भेजी गई है। जिलास्तर से भी उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। संवाद