फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

सितारगंज पुलिस ने पकड़ा ऑटोलिफ्टर गिरोह का सरगना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crime.
सितारगंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में बाइक चोरी का आरोपी व बरामद बाइकें। संवाद - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का साथी सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए सरगना के कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं जिन्हें मेलाघाट स्थित एक झोपड़ी में छिपाकर रखा गया था। सीओ ने बताया कि आरोपी सरगना व उसका साथी चोरी की बाइकों को नेपाल ले जाकर बेचते थे। बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली में सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने 24 जून को गोविंदपुर गांव निवासी श्रीपाल की बाइक (यूके06एवी-7323) चोरी के मामले का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि श्रीपाल के आंगन से बाइक चोरी होने पर प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू जांच के निर्देश दिए थे। बीते एक जुलाई को मुखबिर की सूचना पर टीम के सरकड़ा चौकी प्रभारी जगदीश चंद तिवारी व सिडकुल चौकी प्रभारी चंदन बिष्ट ने मय पुलिस बल के चीकाघाट पुल के पास दबिश दी। टीम ने गिधौर थाना खटीमा निवासी सत्यपाल उर्फ सत्या उर्फ शमित को चोरी की बाइक के साथ धर लिया। उसका साथी चनपुरा थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश ) निवासी सर्वेश कुमार अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पूछताछ में सत्या ने बताया कि वह और सर्वेश बाइक चुराकर नेपाल ले जाते हैं और वहां चोरी की बाइकों को बेचते हैं। उन्होंने बरा थाना पुलभट्टा क्षेत्र से बिना नंबर की प्लेटिना, बरेली यूपी से बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक, अमरिया जिला पीलीभीत यूपी से यामाहा बाइक व नानकमत्ता क्षेत्र से एक प्लेटिना बाइक चुराई थी। बाइकों को मेलाघाट में झोपड़ी के भीतर छिपाकर रखा है। इस पर पुलिस ने वहां पहुंचकर सभी बाइकों को बरामद कर कब्जे में ले लिया। बताया कि आरोपी को आईपीसी की धारा 379 साथ ही बढ़ाई गई धारा 411, 41/102 के तहत कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed