{"_id":"6202c42b0dc6e51f61175116","slug":"crime-sitarganj-news-hld453175326","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित खनन डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजूदरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित खनन डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजूदरों की मौत
विज्ञापन
सितारगंज में हादसे के बाद पुलिस की ओर से जब्त किया गया खनन सामग्री से भरा डंपर।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। उपखनिज लदे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक डंपर की चपेट में आने से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। साथ ही डंपर और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। दो युवकों की मौत से गांव में शोक व्याप्त है।
मंगलवार तड़के पीलीभीत मार्ग पर लालपुर गेट के सामने उपखनिज लदे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार नकटपुरा गांव निवासी सोहेल (20) पुत्र अशरफ खान और बब्बू खान (25) पुत्र हनीफ खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहनों की चपेट में आकर राजा पुत्र फरियाद हुसैन घायल हो गए जिन्हें सीएचसी लाया गया। हादसे की सूचना पर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजे। साथ ही डंपर व क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली। हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बब्बू अपने पीछे चार बच्चों को बिलखता छोड़ गया। उनकी पत्नी भी वियोग में बेसुध हो गई हैं। एसएसआई योगेश कुमार ने बताया कि सोहेल और बब्बू घर से सितारगंज मजदूरी करने आए थे। मजदूरी न मिलने पर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विधायक सौरभ ने ढाढ़स बंधाया
सितारगंज। डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत की सूचना पर विधायक सौरभ बहुगुणा अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने युवकों की मौत से व्याकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया और पुलिस से आरोपी डंपर चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा। वहीं, किसान गुरसेवक सिंह महार ने भी अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। संवाद

सितारगंज सीएचसी में पुलिस से हादसे की जानकारी लेते विधायक सौरभ बहुगुणा।- फोटो : SITARGANJ

मृतक बब्बू खान। (फाइल फोटो)- फोटो : SITARGANJ

सोहेल खान। (फाइल फोटो)- फोटो : SITARGANJ