फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

बांटने के लिए लायी जा रही शराब पकड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Crime
सितारगंज कोतवाली में जब्त शराब का मुआयना करतीं एसपी सिटी ममता बोहरा। - फोटो : SITARGANJ
एफएसटी और पुलिस की टीम ने बड़ी मात्रा में अरुणांचल प्रदेश की शराब पकड़ी। रात ढाई बजे सुभाष चौक आ ही ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका तो चालक फरार हो गया। वाहन में 140 पेटी शराब बरामद हुई। चर्चा है कि शराब चुनाव प्रभावित करने के मकसद से बांटने के लिए लायी जा रही थी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे एफएसटी मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार, सिडकुल चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट ने देवनगर गांव की ओर से सुभाष चौक आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक खेतों से होकर भाग निकला। टीम ने ट्रॉली की तलाश ली तो उसमें अंग्रेजी शराब की 140 पेटियां बरामद हुईं। टीम ने शराब को मय वाहन जब्त कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बरामद शराब की हर बोतल और पव्वे पर सेल फॉर अरुणाचल प्रदेश अंकित है। बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। शराब किस प्रत्याशी की तरफ से बंटने के लिए लाई जा रही थी। इसकी जांच की जा रही है। साथ ही ट्रैक्टर स्वामी का भी पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में नशे की तस्करी किसी हाल में नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed