{"_id":"62717f5bb439fc7e56238f66","slug":"crime-rudrapur-news-hld4614697191","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश में मारा गया राजमिस्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश में मारा गया राजमिस्त्री
विज्ञापन
रुद्रपुर में पुलिस की गिरफ्त में राजमिस्त्री आरिफ की हत्या के आरोपी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। खटीमा के राजमिस्त्री मोहम्मद आरिफ की हत्या प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो पंजाब के रहने वाले हैं।
मंगलवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सोमवार को सरपुडा जाने वाले रास्ते के किनारे जमौर, खटीमा निवासी आरिफ का शव पड़ा मिला। उसके भाई राशिद की तहरीर पर पुलिस ने जमौर निवासी आजाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस टीम ने दबिश देकर आजाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक युवती के चलते आरिफ से रंजिश रखता था। हाल ही में युवती को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। इसके बाद उसने आरिफ को सबक सिखाने की ठान ली थी। हालांकि दोनों में दोस्ती थी और दोनों अक्सर साथ घूमते और शराब पीते थे।
एसएसपी ने बताया कि आजाद की दोस्ती हल्दीफार्म, खटीमा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा से भी थी। करीब एक सप्ताह पहले सुखविंदर के घर पंजाब से दो रिश्तेदार आशीष सिंह और विजय सिंह आए हुए थे। दोनों पर पंजाब में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए दोनों वहां आए थे। आजाद की दोनों से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद चारों ने आरिफ की हत्या योजना बनाई। उन्होंने एक मई को आरिफ को बहाने से बुलाया। सुखविंदर के घर से एक चापड़ लेकर चारों बाइक में हल्दी होते हुए सायफन पुल से आगे सरपुडा जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे। जहां उन्होंने शराब पी।
विज्ञापन
कच्चे रास्ते में आजाद और विजय ने आरिफ को जमीन पर गिरा दिया। आशीष ने चापड़ से आरिफ का गला रेतकर हत्या कर दी। उन्होंने आरिफ की बाइक को देवा नदी में फेंक दिया। आजाद की गिरफ्तारी के बाद सुखविंदर सिंह, आशीष और विजय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब की पुलिस से बचने के लिए आए, यहां भी वारदात कर दी
रुद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मोहम्मद आरिफ की हत्या में गिरफ्तार किए गए पंजाब के दो युवकों का आपराधिक इतिहास है। दोनों पुलिस से बचने के लिए यहां आए हैं। बिंदपा कालोनी थाना त्रिपुडी, जिला पटियाला पंजाब निवासी आशीष सिंह और विजय सिंह के खिलाफ पटियाला थाने में जानलेवा हमला, लूट व चोरी के तीन केस दर्ज हैं। दोनों की उम्र 18 वर्ष है। एसएसपी ने बताया कि बाहरी राज्यों के लोगों के सत्यापन अभियान के चलते इस हत्याकांड के जल्द खुलासे में मदद मिली। संवाद
पंजाब के अपराधी पुलिस के लिए बने सिरदर्द
रुद्रपुर। पिछले दिनों जिला न्यायालय में पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने के प्रयास की घटना में भी पंजाब के कुछ बदमाशों के नाम सामने आए थे। पुलिस उनकी अभी भी तलाश कर रही है। जनवरी को उत्तराखंड एसटीएफ ने पठानकोट बम धमाके के आरोपी सुखप्रीत को पनाह देने के मामले में जिले के चार लोगों को गिरफ्तार किया था। संवाद