फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

दो छात्रावासों के छात्रों के बीच जमकर चले लात-घूसे, कई चोटिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crime
डॉ. बृजेश सिंह, पंतनगर। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मंगलवार दोपहर लगभग पंत भवन और चितरंजन भवन-1 (सीबी-1) हास्टल के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट में कई छात्रों के चोटिल होने की बात सामने आ रही है। वार्डन और सुरक्षा कर्मियों के पहुंचने से पहले ही छात्र भाग गए। हालांकि दो छात्रों को पकड़ लिया गया। मारपीट में घायल दो छात्रों को विवि के अस्पताल पहुंचाया गया। शाम को दोनों छात्रावासों के छात्र शहीद चौक पर फिर से आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे को गालीगलौच करने लगे। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने दोनों पक्षों को उनके छात्रावासों में भेजा। मामला रैगिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि विवि प्रशासन रैगिंग से इन्कार कर रहा है। विवि परिसर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

पंत भवन में कम्यूनिटी साइंस, फूड टेक और वेटरिनरी साइंस के द्वितीय से चतुर्थ वर्ष तक के छात्र रहते हैं। सीबी-1 में कृषि विज्ञान के द्वितीय से चतुर्थ वर्ष तक के छात्र रहते हैं। घायल छात्रों के अनुसार सोमवार को स्टीवेंसन स्टेडियम में स्टूडेंट मीट का आयोजन किया गया था। इसमें सीबी-1 के कुछ सीनियर छात्रों ने पंत भवन के जूनियर छात्रों को सिर झुकाकर चलने की बात कही थी। इस बात को लेकर जूनियर-सीनियर के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में काफी देर तक गालीगलौज हुई। उसके बाद छात्र अपने-अपने छात्रावासों में चले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार दोपहर दो बजे सीबी-1 के 10-12 छात्र पंत भवन में घुस गए और उन्होंने वहां के छात्रों से मारपीट शुरू कर दी, जिसमें पंत भवन व सीबी-1 के कई छात्र चोटिल हो गए। वहां तैनात सुरक्षा कर्मी की सूचना पर वार्डन व अन्य सुरक्षा कर्मियों के पहुंचने से पहले छात्र भाग निकले। इस दौरान पंत भवन के छात्रों ने सीबी-1 के दो छात्रों प्रफुल्ल सती और पल्लव चौहान को पकड़कर वार्डन के हवाले कर दिया। दो चोटिल छात्रों को विवि चिकित्सालय पहुंचाया। पंत भवन में रहने वाले वेटरिनरी के चतुर्थ वर्षीय छात्र ऋत्विक नंद को अधिक चोट के कारण जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है टकराव
पंतनगर। अक्तूबर 2019 में भी सीबी-2 और नेहरू भवन में रहने वाले छात्रों के बीच रैगिंग को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें नेहरू भवन के सीनियर छात्रों ने रैगिंग के नाम पर सीबी-2 के जूनियर छात्रों के कपड़े तक उतरवाए थे। तब कार्रवाई करते हुए विवि प्रशासन ने नेहरू भवन और सीबी-2 के तत्कालीन वार्डन डॉ. शैलेश त्रिपाठी व डॉ. संतोष यादव को पद से हटाकर रैगिंग लेने वाले चारों छात्रों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। संवाद

पंत भवन और सीबी-1 के छात्रों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। इसके बाद मैंने छात्रावास और विवि चिकित्सालय में जाकर घायल छात्रों का हाल जाना। पंत भवन में मारपीट करते पकड़े गए छात्रों के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह रैगिंग का मामला नहीं है। पंत भवन के वार्डन से मामले में आधिकारिक ब्योरा तलब किया गया है।
-डॉ. बृजेश सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, पंतनगर विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed