{"_id":"5fe2438f8ebc3e3f3317df8f","slug":"crime-rudrapur-news-hld408352158","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंपुरा चौकी पर पथराव मामले में नौ नामजद, 25 अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंपुरा चौकी पर पथराव मामले में नौ नामजद, 25 अज्ञात पर केस
विज्ञापन
दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंपुरा पुलिस चौकी पर पथराव कर हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाकर ले जाने की कोशिश करने वाले नौ नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात पर पुलिस ने बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने पांच हिरासत में ले लिया था। शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कोतवाली में दी तहरीर में रंपुरा पुलिस चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सुरजीत नाम के युवक ने डायल 112 पर सूचना दी नशे में धुत कुछ युवकों ने उसे घेर लिया है। उसे कमरे में बंद कर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी युवक को आरोपियों के चुंगल से बचाकर रंपुरा पुलिस चौकी ले आए थे। इसी बीच आरोपी भी पुलिस की गाड़ी का पीछा करते हुए चौकी में पहुंच गए। उन्होंने हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने की कोशिश की और सफलता नहीं मिलने पर आरोपियों ने चौकी पर पथराव कर दिया।
किसी तरह पुलिस कर्मियों ने युवक और खुद को बचाया था। सीओ अमित कुमार ने बताया कि पथराव करने के आरोप में अर्जुन कोली, लल्ला, चंदू, मक्खन, राहुल, आकाश निवासी रंपुरा, विकास, विशाल और अनिल निवासी अज्ञात के अलावा 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई पंकज कुमार को सौंपी गई है। घटना के कुछ समय बाद पुलिस ने पांच उपद्रवियों को पकड़ लिया था। अन्य आरोपियों के तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
कार से टक्कर लगने पर हुआ था विवाद
रुद्रपुर। कार से टक्कर लगने के बाद दो युवकों के बीच मारपीट के बाद बवाल हुआ था। डायल 112 में पुलिस को सूचना देने वाले सुरजीत सिंह ने बताया कि वह एक युवक की कार चलाता है। सोमवार की रात वह कार लेकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में आकाश शराब पी रहा था। कार बगल से ले जाने पर उसे हल्की टक्कर लग गई। कहासुनी होने के बाद वह कार लेकर अपने घर चला गया था। कुछ देर बाद आकाश अपने पिता समेत दर्जनों लोगों के साथ उसके घर पहुंच गया और मारपीट शुरू कर दी। घर के बाहर खड़ी कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। उसका कहना है कि पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो उसकी हत्या हो सकती थी।
लल्ला के उकसाने पर भड़के लोग
रुद्रपुर। रंपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि सुरजीत को कोतवाली लाने पर भीड़ पहुंची तो लल्ला नाम के युवक ने लोगों को भड़का दिया। उसके भड़काने पर आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव किया। उन्होंने बताया कि रंपुरा निवासी लल्ला ने दो साल पहले भी चौकी पर पथराव किया था, जिसमें उसे जेल भेजा गया था। सोमवार की रात रंजिश की धमकी देकर वह लोगों को उकसाने की कोशिश करता रहा। (संवाद)
पीड़ित के नाम को लेकर असमंजस में रही पुलिस
रुद्रपुर। सोमवार की रात हिरासत में लिए गए युवक का नाम पुलिस ने आकाश बताया था। अधिकारियों को भी हिरासत में लिए गए युवक का नाम आकाश बताया गया। बवाल शांत होने के बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ कि तो पता चला कि हिरासत में लिए गए युवक का नाम सुरजीत है। सुरजीत से आकाश पहले से ही रंजिश रखता था। (संवाद)
150 पर केस दर्ज होने के बाद नहीं हुई थी कार्रवाई
रुद्रपुर। पांच माह पहले कोतवाली पर पथराव करने वाले रंपुरा के 150 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसकी जांच बाजपुर सीओ दीपशिखा को सौंपी गई थी लेकिन आज तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। समय रहते लोगों पर कार्रवाई होती तो शायद सोमवार की रात को इतना उपद्रव नहीं होता। इसी तरह 28 जुलाई को बाइक सवार के माथे पर सीपीयू कर्मी से वाहन चेकिंग के दौरान चाबी घुस गई थी। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर कोतवाली में पथराव किया था। तब विधायक राजकुमार ठुकराल के समझाने पर लोग शांत हुए थे। (संवाद)
नशे के आदी लोगों का प्रोफाइल तैयार करेगी पुलिस : एसएसपी
रुद्रपुर। शराब पीकर चौकी पर पथराव करने और पुलिस हिरासत से युवक को छुड़ाने की कोशिश करने के बाद एसएसपी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा है कि रंपुरा में नशे के आदी लोगों का पुलिस प्रोफाइल तैयार करेगी। हमेशा उपद्रव करने में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ भविष्य में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जल्द ही क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की जाएगी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा है कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। लोगों को किसी भी प्रकार की शिकायत होती है तो वह पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि पुलिस के ऊपर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रंपुरा के उपद्रवी समय रहते नहीं सुधरे तो पुलिस को अपने तरीके से निपटना पड़ेगा। रंपुरा में हर बार उपद्रव करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। नशे के आदी लोगों का प्रोफाइल तैयार कराया जाएगा। (संवाद)